
सारण :- जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में कई नक्सली कांडों में संलिप्त हार्डकोर नक्सली राजू सहनी उर्फ लंगड़ सहनी को एसटीएफ एवं पानापुर थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार नक्सली की पहचान थाना क्षेत्र के मड़वा बसहिया गांव निवासी हरिहर सहनी का पुत्र बताया जाता है। गिरफ्तार नक्सली के पिता हरिहर सहनी के खिलाफ भी नक्सली घटना के कई मामले दर्ज थे।हालांकि बाद में उन्होंने एसएसबी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था।
गिरफ्तार नक्सली राजू सहनी के खिलाफ हत्या एवं आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।
थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ पानापुर थाने में कांड संख्या 10/2011, 06/2014, 49/2015 दर्ज है। वांछित नक्सली कई वर्षों से फरार चल रहा था।