
सारण :- जिले के इसुआपुर थाना की पुलिस नें थाना क्षेत्र से 110 लीटर स्प्रीट शराब बरामद कर 05 अभियुक्त को गिरफ्तार कर साथ ही एक मोटरसाइकिल को किया जप्त।
बताया जाता हैं की थाना पुलिस टीम द्वारा रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव में छापामारी के दौरान 110 लीटर स्पीट शराब बरामद कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर 01 अन्य अभियुक्त को भी पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
1. लालू मांझी का पुत्र राजेश मांझी, 2. स्व० कृष्णा मांझी का पुत्र प्रद्युमन मांझी, 3. लखिचंद महतो का पुत्र सिघारी महतो, तीनों इसुआपुर थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव का बताया जाता हैं 4. मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सलीमपुर गांव का स्व० लालमोहन राय का पुत्र अखिलेश्वर कु० राय बताया जाता हैं। 5. इसुआपुर थाना क्षेत्र के लौवा गांव का गुलाबचंद राय का पुत्र देव कुमार राय बताया जाता हैं।
टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी :- इसुआपुर थानाध्यक्ष एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल रहे।
इस संबंध में रविवार को थाना में कांड सं0-115/25, धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम दर्ज कर कांड में संलिप्तत अन्य शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रहीं है।
सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में भेज दिया गया।