तरैया। थाना क्षेत्र के भटगाई गांव में ससुराल की संपति हड़पने के लिए नव विवाहिता महिला की हत्या कर शव गायब कर दिया गया।
मृतका रानी सिंह बतायी गयी है जो परितोष सिंह की पत्नी थी। मृतका के पिता यूपी के प्रतापगढ़ जिले के टूलापुर राघवेंद्र सिंह ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराकर अपने दामाद परितोष सिंह,समधि सुरेश सिंह, समधिन किरण सिंह सहित सात लोगों को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि साक्ष्य मिटाने के उदेश्य से मेरी बेटी की हत्या कर शव गायब कर दिया गया है। उक्त लोगों पर संपति हड़पने के नीयत से हत्या करने की आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना पाकर डीएसपी अमरनाथ, इंस्पेक्टर अशोक सिंह , थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह,अपर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार घटना स्थल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।