
सारण पुलिस द्वारा कानून को हाथ में लेने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस पर हमला करने एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाने के आरोप में 36 अभियुक्तों को पुलिस नें किया गिरफ्तार।सारण :- मशरक थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के बहरौली गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना घटी है। मारपीट के क्रम में घायल व्यक्तियों को इलाज हेतु बाहर जाने से रोकने हेतु दुसरे पक्षों के लोगों द्वारा सभी को घर में बंद कर घर को चारो तरफ से घेरे हुए हैं।उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय थाना पुलिस टीम द्वारा बहरौली गांव पहुँचकर घायल बंधक व्यक्तियों को छुड़ाने का प्रयास किया गया। इसी क्रम में दुसरे पक्ष के लोगों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया।उस हमला में एक महिला सिपाही एवं एक पुलिस पदाधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल पुलिस पदाधिकारी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पीएचसी, मशरक में भर्ती करवाया गया, जहाँ उनके बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा गया।इस संबंध में कांड सं0-72/25, दर्ज कर 36 अभियुक्तों को पुलिस नें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान1. रामप्रवेश राय का पुत्र संजय राय, 2. स्व० नगीना राय का पुत्र विनोद राय, 3. यमुना राय का पुत्र रमेश राय, 4. रामायण राय का पुत्र मंडल राय, 5. स्व० मुंशी राय का पुत्र छतू राय,6. सनफुल राय का पुत्र नागेन्द्र कुमार, 7. हरिचरन राय का पुत्र विपिन कुमार,8. स्व० जमादार राय का पुत्र इन्द्रजीत राय,9. स्व० मोना राय का पुत्र मोखतार राय,10. इन्द्रजन राय का पुत्र लखनदेव राय,11. परमा राय का पुत्र सुनिल राय,12. दिनानाथ प्रसाद यादव का पुत्र राजकुमार राय, 13. स्व० रामायण राय का पुत्र जवाहरलाल राय, समेत 23 महिला अभियुक्त, सभी थाना क्षेत्र के बहरौली गांव का बताए जाते हैं।टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मीमशरक थानाध्यक्ष एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी।