
छपरा: सारण जिले के 17 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा, कार्यकुशलता, और अपराध नियंत्रण में सराहनीय योगदान के लिए बिहार पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें विधि व्यवस्था संधारण, गंभीर अपराधों के त्वरित उद्भेदन और अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

इस अवसर पर आयोजित एक समारोह में पुलिस अधीक्षक सारण डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि यह सम्मान बिहार पुलिस महानिदेशक द्वारा पूरे राज्य से चुने गए उन अधिकारियों को प्रदान किया गया है जिन्होंने निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता से कार्य करते हुए विभाग का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मियों के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

राष्ट्रीय एकता दिवस परेड–2024 के अवसर पर उल्लेखनीय परेड प्रदर्शन के लिए बीएसएफ महानिदेशक द्वारा डॉ. कुमार आशीष को डीजी डिस्क एवं डीजी साइबर की ओर से प्रशंसा पत्र से भी सम्मानित किया गया है। साथ ही, साइबर सेल के प्रभारी श्री अमित को भी विशेष प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।

सम्मानित पुलिसकर्मियों की सूची इस प्रकार है:
क्रम नाम एवं पदनाम पदस्थापन
1 श्री राज कुमार पुo उपाधि–सह–अपराध पुलिस पदाधिकारी, सदर–2
2 श्री अमित पुo उपाधि–सह–प्रभारी साइबर थाना, सारण
3 पुoअनि विक्रम सिंह सहायक पुलिस अधीक्षक, एकमा
4 पुoअनि राकेश कुमार सिंह पुलिस निरीक्षक, मढ़ौरा
5 पुoअनि योगेन्द्र कुमार थाना प्रभारी, मढ़ौरा
6 पुoअनि नकेश कुमार थाना प्रभारी, मनीगाछी थाना
7 पुoअनि प्रशांत कुमार थाना प्रभारी, रसूलपुर थाना
8 पुoअनि रविन्द्र कुमार रसूलपुर थाना
9 पुoअनि नन्द कुमार दरियापुर थाना
10 पुoअनि दीपक कुमार सिंह अपराध शाखा
11 पुoअनि सुजीत कुमार जिला आपूर्ति इकाई, सारण
12 सoअoनि रंजीत कुमार सिंह सोनपुर थाना
13 सoअoनि विनय कुमार सोनपुर थाना
14 सिपाही ब्रजेश कुमार जिला आपूर्ति इकाई, सारण
15 सिपाही विकास कुमार जिला आपूर्ति इकाई, सारण
16 सिपाही उदय चंद्र ठाकुर अंगरक्षक, SDPO मढ़ौरा
17 सिपाही रंजीता सावंता अंगरक्षक, ADJ 17वीं सारण
समारोह में सभी अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने प्रशंसा पत्र भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की यह उपलब्धि आम जनता में विश्वास और पुलिस के प्रति सम्मान को और भी मजबूत करती है।