
सारण :- जिले के अमनौर थाना क्षेत्र एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ युवक के घर की छत पर ही युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गईं है।
इस घटना की जानकारी परिवार वालों को सुबह तब लगी जब घर के लोग छत पर गए तो देखा कि छत के बरामदे के दरवाजे पर लहु-लुहान मृत पड़ा हुआ है।
यह दृश्य देखते ही परिवार वालों के होश उड़ गए।
घटना के संबंध में मृतक के घर वालों के अनुसार वह बीती रात्रि खाना-पीना खाने के बाद छत के बरामदे में सोने के लिए चला गया था। जिसके बाद आज सुबह उन्होंने उसे छत पर मृत पाया। उसका गला धारदार हथियार से रेता गया है। हालांकि परिवार वाले इस मामले में फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रहे थे।
मृत युवक की पहचान थाना क्षेत्र के केतुका लक्षी गांव निवासी लाल बाबू सिंह का पुत्र 23 वर्षीय राहुल कुमार सिंह बताया जाता है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुँच मामले की छानबीन में जुट गई। वहीं मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा दिया, इस घटना की जाँच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा-1 के द्वारा की जा रही है। घटनास्थल पर FSL टीम एवं स्वान दस्ता के द्वारा भी जाँच की जा रही है।