
बिहार डेस्क:- असम के डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस से गायब महिला को जीआरपी ने खोज निकाला है। महिला के साथ पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार युवक उसका प्रेमी बताया जा रहा।
दोनों को जीआरपी ने मुजफ्फरपुर के सरैया इलाके से बरामद हुई। दोनों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई।
जीआरपी ने बताया कि गुरुवार को महिला के गायब होने की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद उसके नंबर को सर्विलांस पर डाला गया, साथ ही उसके सीडीआर को भी खंगाला गाया। इसी दौरान सरैया इलाके में टावर लोकेशन मिला। जिसके बाद टीम गठित की गई। टीम ने लोकेशन के आधार पर छापेमारी शुरू कर दी। जिसके बाद महिला को एक युवक के साथ गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि युवक जिले के बोचहा थाना इलाके का रहने वाला है। पूछताछ में युवक ने कहा कि वह उससे प्रेम करता है। पूछताछ के बाद युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जबकि, महिला का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा।
बता दें कि अवध असम एक्सप्रेस में बाथरुम जाने के दौरान महिला रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। उसकी तलाश में उसका पति छपरा तक गया, लेकिन वह नहीं मिली। जिसके बाद परिजनों ने गुरुवार शाम जीआरपी में आवेदन सौपा था। मामले में रेल पुलिस एफआईआर दर्ज छानबीन में जुट गई थी। छानबीन के दौरान लोकेशन के आधार पर पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया है। गौर हो कि महिला एक बच्चे की मां भी है। वह समस्तीपुर से राजस्थान जाने के लिए निकली थी। लेकिन, मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद वह गायब हो गई थी।