तरैया।
थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर घटना और दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए है। डुमरी छपिया गांव में हुई मारपीट की घटना में श्याम कुमार घायल हो गए है। वहीं बेल्हरी गांव में सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग घायल हो गए है। घायल बुजुर्ग 68 वर्षीय सहदेव राय है। घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल सहदेव राय को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं थाना क्षेत्र के आकुचक गांव निवासी व पूर्व के शराब कांड में नामजद फरार अभियुक्त अमित सिंह उर्फ बंटी सिंह को तरैया पुलिस ने सोमवार की रात्रि में गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रेम कुमार तिवारी ने बताया कि पूर्व के शराब कांड के फरार नामजद अभियुक्त अमित सिंह उर्फ बंटी सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया गया।