सारण :- जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के दरिहरा भुआल एवं मगरपाल में स्थानीय थानें की पुलिस के सहयोग से आरपीएफ पुलिस ने छापेमारी कर रेलवे का जाली टिकट बनाने वाले दो साइबर संचालको को किया गिरफ्तार। साथ ही दोनों के पास से रेलवे का 23 जाली टिकट बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए साइबर संचालक सन्नी कुमार सिंह एवं राजीव कुमार ठाकुर बताया जाता हैं। सन्नी अपने घर पर ही साइबर कैफे खोल कर रेलवे की जाली टिकट का कारोबार करता था। सूचना मिलने के बाद सोनपुर के निरीक्षक प्रभारी रूपेश कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम नें स्थानीय पुलिस के सहयोग से जालसाज सन्नी के घर पर पहुंची। इसके बाद उसके घर पर स्थित साइबर कैफे की तलाशी शुरू की जिसमें एक लैपटॉप एवं एक मोबाइल मिला। साथ ही पांच रेलवे का टिकट बरामद हुआ। सन्नी दो यूजर आईडी से यह धंधा कर रह था।
वहीं टीम ने मगरपाल स्थित पीके साइबर एवं ग्राहक सेवा केंद्र में तलाशी ली जहां एक लैपटॉप एवं दो मोबाइल फोन मिला। साथ ही रेलवे का 18 टिकट बरामद बरामद हुआ। संचालक तीन पर्सनल यूजर आईडी बनाकर जालसाजी का खेल खेलता था।
छापेमारी टीम में उप निरीक्षक विपिन कुमार , प्रधान आरक्षी मदन जीत कुमार सिंह , आरक्षी सुभाष यादव , विशाल ओझा , सुनील कुमार सिंह एवं महिला आरक्षी धन लक्ष्मी शामिल थे।