
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक देशी कट्टा किया बरामद
सारण :- भगवानबाजार थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र से सौतेले पुत्र की हत्या के प्रयास में संलिप्त पिता सहित तीन अभियुक्तों को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है की भगवानबाजार थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बस स्टैंड में कुछ अपराधकर्मी द्वारा एक व्यक्ति की हत्या करने की योजना बनाई जा रही है।
पुलिस को सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड पहुँच कर छापामारी शुरू कर दी।
छकमारी के क्रम में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के बासडीह चैनपुर गांव का मुन्ना कुमार शर्मा, पिता- अखिलेश शर्मा उर्फ सोहर शर्मा, दूसरा अभियुक्त की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के मुरा गांव का अखिलेश शर्मा, पिता शिवंसी शर्मा के रूप में हुई है।
पुछ-ताछ के क्रम में पकड़ाये हुए व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मासुमगंज गांव का स्व० नारायण साह का पुत्र नागेश्वर साह अपने सौतेले पुत्र की हत्या करने के लिए सुपारी दी गई थी।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर घटना को अंजाम देने के लिए लाए गए हथियार को बरामद किया गया तथा नागेश्वर साह को अपने सौतेले पुत्र की हत्या की साजीस रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में पुलिस ने थाना में कांड सं0- 42/25,धारा- 25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी
भगवानबजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार, पु०अ०नि० सुधीर कुमार, पु०अ०नि० शिवनाथ राम, स०अ०नि० चंद्र प्रकाश एवं थाना के अन्य कर्मी।