
सारण :- जिले के पानापुर थाना की पुलिस नें वाहन जांच के दौरान चोरी की एक अपाची बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार बाइक चोर तरैया थाना क्षेत्र के पोखरेड़ा गांव निवासी भोला महतो का पुत्र मुन्ना कुमार महतो बताया जाता है।
थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बाइक चोर ने कुछ अहम जानकारी दी है जिस आधार पर अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।