
सारण :- जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में शनिवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच जमाकर हुई मारपीट। मारपीट की घटना में दोनो पक्षो के आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

सभी घायलो को उपचार के लिए पानापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको नें गंभीर रूप से घायल चार लोगों को छपरा रेफर कर दिया।
कुड़ा कड़कट फेकने एवं पानी बहाने को लेकर हुई विवाद
बताया जा रहा है कि महम्मदपुर गांव निवासी रामप्रवेश सिंह एवं हिरालाल साह के परिवार के बीच कुड़ा कड़कट फेकने एवं पानी बहाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। बात विवाद होते होते दोनों पक्षो के बीच मारपीट शुरू हो गई।
दोनों पक्षो में जले जमकर लाठी ठंडे।
घटना में एक पक्ष के हिरालाल साह , दीपक कुमार एवं रंजीत साह जबकि दूसरे पक्ष के रोहित कुमार , अमीत कुमार , जयप्रकाश सिंह एवं सत्येंद्र सिंह घायल हो गए।
सभी घायलो को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए हिरालाल साह , दीपक कुमार एवं रोहित कुमार को बेहतर उपचार के लिए छपरा रेफर कर दिया गया। मारपीट की इस घटना को लेकर थाने में आवेदन दिया गया है। आवेदन के आलोक में थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।