
सारण : जिले के एकमा प्रखंड के एकसार पंचायत निवासी 40 वर्षीय कृष्णा कुमार साह की केरल में बीमारी से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा कुमार केरल में एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
घटना के बारे में बताया जाता हैं कि कृष्णा कुमार की अचानक तबीयत खराब होने पर उसे वहीं के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक के विधवा मां और मृतक के तीन पुत्रिया एवं एक पुत्र है। वहीं मृतक की पत्नी तो रो रो कर बेसुध हो गई है।