
सारण : जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के रामपुररुद्र गांव से 6 माह पूर्व गायब तीन बच्चो की मां को पुलिस ने मशरक बस स्टेंड से बरामद कर लिया।
बतादे की बीते दिसम्बर को रामपुररुद्र गांव के सुखल सहनी की पत्नी अपने तीन अबोध बच्चे को छोरकर गायब हो गई। इस मामले में सुखल सहनी के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें अपने ही गांव के लखीन्द्र सहनी मीना देवी सहित तीन लोगों पर शादी की नियत से अपनी पत्नी को बहला फुसला कर अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगाया था।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने नामजद अभियुक्त लखीन्द्र सहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली की अपहृत महिला मशरक बस स्टेंड में आई है। इसके बाद कांड के अनुसंधानकर्ता एएसआई अरविंद कुमार ने छापेमारी कर उसे बरामद कर लिया।
मामले में थानाध्यक्ष विकाश कुमार सिंह ने बताया की बरामद महिला को 164 के बयान के लिए न्यायालय में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।