
तरैया, सारण।
तरैया थाना परिसर में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग निवारण दिवस पर पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने इस बुराई को जन – जीवन से समाप्त करने का संकल्प लिया। थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, पीएसआई रवि रंजन कुमार व प्रवेश कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को शपथ दिलाई। अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग निवारण दिवस पर शपथ लेते हुए पदाधिकारियों व जवानों ने कहा कि मादक पदार्थ खासकर युवाओं को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है। मादक पदार्थो के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में आमजनों को जागरूक करने का संकल्प लिया गया।