![](https://i0.wp.com/chapratak.com/wp-content/uploads/2024/12/FB_IMG_1735221807154.jpg?fit=859%2C642&ssl=1)
सारण :- अमनौर थाना की पुलिस ने कई वर्षों से फरार चल रहे डकैती कांड के वांछित अभयुक्त को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
अमनौर थाना पुलिस टीम के द्वारा गुरुवार को कांड सं0-175/16, दिनांक 30.10.2016, धारा-395 भा०द०वि० में वांछित तथा कई वर्षों से फिरार चल रहें अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इस कांड में शामिल अन्य अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ओलहनपुर गांव निवासी दिलसेर नट उर्फ भोला नट का पुत्र सरयुग नट बताया जाता हैं।
टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी
अमनौर थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार, पु०अ०नि० राकेश झा, पु०अ०नि० मो० अख्तर खा, पु०अ०नि० जयंत कुमार सिंह, प्र०पु०अ०नि० आयुष कुमार, सिपाही-943 रवि राज रंजन एवं अन्य पुलिस कर्मी।