
सारण :- जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को स्थानीय थाना की पुलिस ने बीती रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सेमराहा गांव निवासी चंदेश्वर साह बताया जा रहा है।
बतादे की बीते 22 अप्रैल को चंदेश्वर साह एवं उनके अन्य परिजनों के द्वारा आपसी विवाद को लेकर शम्भु साह के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में शम्भु साह के द्वारा स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थीं।
दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने चंदेश्वर साह सहित पांच लोगों को आरोपित किया गया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार की रात चंदेश्वर साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।