सारण :- छपरा-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग N H 722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। एवं अन्य एक घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के अलोनी गांव निवासी स्व हरेंद्र मांझी का 23 वर्षीय करण कुमार जबकि उसी गांव का घायल पवन कुमार बताया जाता है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
घटना के बाद के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सुचना दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे परिजन रो रो कर बुरा हाल परिजनों में कोहराम मच गया है।