
सारण :- मशरक के बंगरा गांव में बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक सवार नव विवाहिता महिला गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल नव विवाहिता की पहचान मशरक के चैनपुर गुमटी गांव निवासी पंकज कुमार की पत्नी 30 वर्षीय अंजली देवी बताई जाती हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि बीते दिनों पहले ही शादी हुई है उसी में पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर थावे मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे तभी यह दुर्घटना घट गई और नवविवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई