
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में प्रखंड के मुखियाओं की एक शुक्रवार की बैठक हुई जिसमें प्रखंडस्तरीय मुखिया संघ का गठन किया।
बैठक में रसौली पंचायत से मुखिया पद से लगातार चौथी बार जीतते चले आ रहे। नेमा सिंह को सर्वसम्मति से मुखिया संघ का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया वही महम्मदपुर पंचायत के मुखिया जलेश्वर मांझी को उपाध्यक्ष चुना गया।
जिसके बाद धेनुकी पंचायत की मुखिया रौशनतारा बेगम को कोषाध्यक्ष , बसहिया पंचायत के मुखिया अमरेंद्र कुमार सिंह को सचिव ,भोरहा पंचायत की मुखिया कलावती देवी को उपसचिव ,बकवा पंचायत के मुखिया सत्येंद्र तिवारी को संयोजक और सतजोड़ा पंचायत की मुखिया कंचन देवी को मीडिया प्रभारी चुना गया।
आपको बता दें कि लगातार दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने पर नेमा सिंह ने उपस्थित सभी मुखियाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसके निर्वहन के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि महम्मद तैयब ,ललन फकीर ,निरंजन सिंह उर्फ भुट्टू सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।