
सारण : जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के खादी भण्डार के पास दो बसों की टक्कर हो गई जिसमे एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने आनन फानन में सहाजितपुर में एक निजि क्लिनिक में भर्ती करा कर ईलाज शुरू कराया।
घटनास्थल पर पहुंचे परिजन घायलों को अपने साथ ले गए।
घटना के बाद एनएच पर कुछ देर के लिए जाम जैसे हालात उत्पन्न हो गए थे। दोनों बसों में सवार घायल यात्रियों एवं उनके साथ बैठे अन्य यात्रियों की चीख पुकार सुन सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थें। गम्भीर रूप से घायल लोगों में ब्रह्मस्थान निवासी मेराज अहमद, मुस्तुफा अली, मघरी के अली जी, सुल्ताना का नाम शामिल है। जबकि अन्य कई लोगो को हल्के चोटे आई हैं।

घटना के बाद दोनो बसों के चालक फरार हो गए हैं। दोनो बसों को सहाजितपुर थाने की पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा यात्रियों को घर भेजने की व्यवस्था भी की गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक बस महम्मदपुर से छपरा जा रही थी। जबकि दूसरा बस वापस लौट रही थी। छपरा जाने वाले बस का चालाक एक सवारी वाहन का पीछा कर रहा था। इसी दौरान खादी भंडार के पास दोनो की टक्कर हो गई। घटना के बाद दोनो बसों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।