मढौरा। रविवार को डॉ. मो सहेबुज़मा विफेयर सोसाइटी, ओल्हनपुर, सारण की तरफ से इस्लामिया हाई स्कूल, ओल्हनपुर की प्रांगण में बड़े पैमाने पर मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
इस कैंप में इस क्षेत्र के दूर दराज इलाके से लगभग 250 मरीज का इलाज निशुल्क किया गया। इस कैंप में मरीज देखने वाले डॉक्टर रजनीकांत तिवारी(फिजिसिया)डॉक्टर इरफान अहमद(फिजिसियन), डॉक्टर समीउल्लाह(फिजिसियन) डॉक्टर बिल्किस जहां(स्त्री रोग विषज्ञ), डॉक्टर मेराज आलम(एक्यूप्रेशर), डॉक्टर सायेदुज्जमा (फिजिसियन), डॉक्टर श्याम बिहारी (एक्यूप्रेशर), डॉक्टर सरोज के द्वारा मरीजों के इलाज के साथ निशुल्क दवा भी दिया गया।
इस कैंप में इस छेत्र के निम्नलिखित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मो. असदुज्जमा, डॉ कौसेरौजम,डॉ सरवर जमानी, डॉ उस्मान गनी, डॉ अरशद जमानी, तारिक अनवर।वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष इरशाद अहमद, सचिव: गजाला असद, कोसाध्यक्च: ताले जमानी, संरक्षक: मो महताबुज्जमान अंसारी हैं।
इस सोसाइटी के द्वारा समय समय पर समाज कल्याण का काम किया जाता है।