सारण :- जिले के मशरक प्रखंड अंतर्गत हनुमानगंज गांव के एक मजदूर की सूरत में मौत हों गई जिसका शव रविवार को गांव लाया गया शव पहुंचते ही परिजनों के चित्कार से पूरा गांव का माहौल गमगीन हो गया।
मृतक पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया विंदेश्वरी प्रसाद के भाई शोभन प्रसाद का पुत्र 40 वर्षीय विजय प्रसाद है।
मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा,अभय कुमार, बृजकिशोर यादव, विवेकानंद यादव, रंजीत कुशवाहा, टुनटुन यादव ने शोक व्यक्त किया और दाह संस्कार में मददगार साबित हुएं।
परिजनों ने बताया कि मृतक गुजरात के सूरत में साड़ी बुनाई का काम करता था वही पर उसकी ड्यूटी से आने के बाद डेरा पर हार्ट अटैक आने पर मौत हो गई। मृतक को दो छोटी-छोटी लड़की और एक लड़का हैं। सभी बच्चों की उम्र 11 वर्ष से कम हैं। मृतक के शव को देख पत्नी, बच्चों और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।