
मढ़ौरा, सारण।
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास सारण जिले के सभी 20 प्रखंडों में युवा संवाद करेगी। बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का नारा और विचारधारा है उस को बताया जाएगा। जिस प्रकार से युवा वर्ग का प्यार और उत्साह हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के तरफ दिख रहा है, आने वाले समय में बिहार के मुखिया के रूप में इनको युवा वर्ग देखना चाहत है। शुक्रवार को मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पूर्व प्रत्याशी विनय कुमार सिंह के गोपाल पुर स्थित आवास पर आयोजित बैठक में सारण जिला संगठन मंत्री अभिमन्यु कुमार मनीष ने कही।

प्रेस वार्ता में पूर्व प्रत्याशी विनय कुमार सिंह ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी के सभी प्रकोष्ठ को बूथ स्तर तक सशक्त और मजबूत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के हाथो को मजबूत करूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे मढ़ौरा विधान सभा के सभी वर्गों का प्यार और सम्मान मिल रहा है। आगे उन्होंने कहा कि पार्टी की जो सोंच और विचार धारा है वो जन जन तक पहुंचे इसके लिए रूप रेखा तैयार कर उस पर काम करूंगा। मौके पर पार्टी के आईटी सेल बिहार प्रदेश महा सचिव दिनेश सिंह व अन्य उपस्थित थे।