सारण :- जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव सें अपने पत्नी को लेकर लौट रहे एक व्यक्ति ने पत्नी के आनाकानी करने पर व्यक्ति ने पत्नी को कार से निचे फेक दिया। पत्नी के कार से नीचे फेकने के बाद वह कार को तेज गति से लेकर भागने लगा। इस दौरान सामने से आ रही पुलिस की गस्ती वाहन में उसने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने सें पुलिस जीप और कार दोनों क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मौके से पुलिस ने कार चला रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। अब पति पत्नी दोनों का इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार पानापुर थाना क्षेत्र के टोटहां जगतपुर गांव के हरेंद्र प्रसाद यादव अपने ससुराल इसुआपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव के शशि गुरुचरण राय के घर शादी समारोह में शामिल होने आया था। शादी संपन्न हो जाने के बाद वे मंगलवार को अपनी निजी कार चलाकर अपनी पत्नी को लेकर घर जा रहा था। जबकि, पत्नी मायके में रहने की जिद कर रही थी। उसी बीच डटरा गांव के समीप कार में पति पत्नी के बीच बक-झक होने लगा। उस दौरान कथित तौर पर पति ने पत्नी को गाड़ी से नीचे फेक दिया। उसके बाद पति गाड़ी लेकर तेज गति से भागने लगा।
तेज गति सें भागते देख स्थानीय लोगों को शक हुआ जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सुचना दी। तेज गति से आ रही कार को पुलिसकर्मियों ने रोकना चाहा। लेकिन वाहन चालक रुकने की बजाय और तेज गति से भागने लगा।
जिसका पीछा पुलिस ने किया। इस दौरान अनियंत्रित युवक पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दिया। जिससे दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं पूछताछ के लिए गाड़ी से उतारने के क्रम में ससुराल आए युवक पुलिस कर्मियों से उलझ पड़ा और मारपीट की। जिससे पुलिसकर्मी भोला मांझी तथा जयपाल मांझी बुरी तरह घायल हो गए। वहीं युवक को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं घायल पत्नी का इलाज चल रहा है।