सारण :- जिले के मशरक प्रखंड के धर्मासती गण्डामन गांव से आए सैकड़ो महिला पुरुषों ने मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन एवं जमकर नारे बाजी किए। धरना प्रदर्शन के संबंध में समाजिक कार्यकर्ता बरूण कुमार यादव, एवं प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष व जजौली के सरपंच अजय कुमार सिंह ने कहा कि मशरक प्रखंड क्षेत्र के गण्डामन महादलित टोला वार्ड नंबर- 13 में गणेश राम के घर से धर्मासती गण्डामन इंटर काॅलेज तक जाने के लिए सड़क निर्माण कार्य मनरेगा से कराया जा रहा था।
इसी पर गांव के दबंग प्रवृति के कुछ लोगों ने एक साजिश कर सड़क निर्माण कार्य रोकवा दिया है। आक्रोशित लोगो का आरोप था कि आजादी के बाद आज तक हम लोगों के घर तक आने जाने के लिए सड़क नही है। हम लोगों ने सामुहिक रूप से मुखिया राजेन्द्र प्रसाद यादव से मुलाकात कर आग्रह किया तब मुखिया ने मनरेगा से सड़क निर्माण कार्य शुभारंभ कराया।
लेकिन स्थानीय कुछ दबंग लोग सड़क निर्माण कार्य को एक साजिश के तहत रोकवा दिया। समय रहते हम लोगों के घर तक सड़क निर्माण का कार्य पुरा नही कराया गया तो बाध्य होकर हम लोग सड़क से प्रखंड तक जनांदोलन चलाने को विवश होंगे। आक्रोशित लोगों ने मशरक बीडीओ को एक ज्ञापन भी सौपा है। जिसपर दर्जनो लोगो का हस्ताक्षर है।