
सारण :- पानापुर प्रखंड के कोंध गांव निवासी इंद्रेश सिंह के पुत्र सिब्बू कुमार सिंह ने बायोटेक्नोलॉजी में टॉप कर राष्ट्रपति से मेडल प्राप्त किया है।
उसकी उपलब्धि पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
आपको बतादे कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में गत सप्ताह आयोजित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) के 14वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें मेडल प्रदान किया।
सिब्बू के पिता एक किसान है जबकि मां जयमाला देवी आंगनबाड़ी सेविका हैं। सिब्बू के बड़े पापा कामाख्या नारायण सिंह वर्ष 2006 से 2011 तक कोंध पंचायत के मुखिया रहे थे