सारण :-जिले के पानापुर प्रखंड के भोरहा गांव निवासी पूर्व जिलापार्षद प्रतिनिधि डॉ. अभिषेक रंजन सिंह उर्फ मुनचुन सिंह के जदयू के जिला महासचिव बनाए जाने पर जदयू के कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी है।
बधाई देनेवालों में जदयु नेता पुरुषोत्तम सिंह गुड्डा ,पंकज शांडिल्य, कौशल सिंह, रणवीर सिंह, राकेश भारती, पानापुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुशवाहा,तन्नू सिंह, तरैया के प्रखंड उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर , अशोक सिंह,सुमन सिंह ,शिक्षक नेता जीतेन्द्र सिंह ,बिगन महतो ,प्रमोद सिंह टुन्ना सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
इनलोगो का कहना है कि डॉ. अभिषेक रंजन सिंह को जिला महासचिव बनाए जाने से जदयू को मजबूती मिलेगी पार्टी के जिलाध्यक्ष मुरारी सिंह द्वारा जिला कार्यकारिणी के गठन में महासचिव बनाए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए डॉ. अभिषेक रंजन सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे मैं पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक के साथ निर्वहन करूंगा