सारण :- जिला के मशरक प्रखंड क्षेत्र के 5 बीएलाओ कों उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छपरा में डीएम के द्वारा किया गया सम्मानित।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले मतदान स्तरीय पदाधिकार बीएलओ को सारण समहरणालय के प्रांगण में आयोजित सम्मान सभा में डीएम सारण राजेश कुमार मीणा एवं उप विकास आयुक्त अमित कुमार के द्वारा सम्मान सह प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
प्रशस्ति पत्र वितरण के समय पदाधिकारीयो द्वारा सभी बीएलओ को धन्यवाद दिया गया और कहा गया की आप सभी लोगो के द्वारा किया जा रहा श कार्य काफी अहम् है। हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने में आप सब एक मुख्य कड़ी का काम किये है।
प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वालो में मुख्य रूप से मुकुल कुमार सिंह शिक्षक प्रखंड मशरक , अमित राज़, बसंत यादव, योगेंद्र बैठा, ब्रज किशोर यादव शामिल रहें।
मशरक प्रखंड क्षेत्र के 5 बीएलओ को जिलास्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित होने पर बहरौली मुखिया अजीत सिंह, ब्रजभूषण सिंह साधु पूर्व मुखिया , रविरंजन सिंह मंटू प्रमुख , छबिनाथ त्रिपाठी शिक्षक , पिंटू रंजन ,महेश प्रसाद चौरसिया प्राचार्य , मोहन साह शिक्षक , विक्की बाबा , कुमार प्रमोद , जयश्री कुमार , सुरेंद्र सिंह प्रधान ध्यापक , धीरेन्द्र कुमार , तारकेश्वर महतो , मुकेश यादव ,संजय सिंह पत्रकार अरबिंद सिंह शिक्षक रहमत अली राजेंद्र बैठा, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सतोष सिंह आदि ने शुभकामना दी।