
सीवान :- जिले में बेखौफ अपराधियों ने जिले के चर्चित मंदिर महेंद्रनाथ के महंत तारकेश्वर उपाध्याय को अपराधियों ने सोमवार की सुबह गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
घटना चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र का बताया जाता हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंदिर में पूजा करने जा रहे महंत तारकेश्वर उपाध्याय को बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। लोगी लगने के बाद गंभीर हालत में महंत तारकेश्वर उपाध्याय को सीवान सदर अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों के देखरेख में महंत का इलाज चल रहा हैं।
मंदिर के महंत की हालत गंभीर बताई जाती हैं।
मंदिर के महंत तारकेश्वर उपाध्याय के ऊपर जानलेवा हमला अपराधियों ने आखिर क्यों किया?
पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।