
सारण :- जिले के मशरक प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय से सभी श्रमिकों को जॉब कार्ड आधार से लिंक करवाने के लिए जागरूकता रथ कों रवाना किया गया। जागरूकता रथ को प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू , सीओ रविशंकर पांडेय , प्रखंड मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने कर्मियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रखंड कार्यक्रम मनरेगा पदाधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि सरकार के निर्देश पर सभी श्रमिकों का जॉब कार्ड आधार से लिंक करवाने के लिए प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता रथ को रवाना की जा रही है। यह रथ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जाकर सभी श्रमिकों को जॉब कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए बताएगी। इसी को लेकर प्रचार-प्रसार कराई जा रही है।
यह कार्य 26 जनवरी तक निर्धारित रखा गया है।
प्रचार रथ प्रखंड के सभी पंचायत में घुमाया जाएगा। उन्होंने उपस्थित पंचायत रोजगार सेवक को कहा कि यह कार्य सभी कर्मी को जागरूक होकर तत्परता के साथ करना है। जो जॉब कार्ड धारी श्रमिक को लिंक से नहीं जोड़ा जाएगा वह लाभ से वंचित रहेंगे। इसलिए सभी जॉब कार्ड धारी को यह कार्य करना अति आवश्यक है।