
सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड मुख्यालय पानापुर बाजार में महागठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आनेवाले दिनों में राजनीतिक घटनाक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सह महराजगंज लोक सभा के पूर्व प्रत्याशी रणधीर सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज देश मे महंगाई चरम पर है। सरकार गरीबो को जितना दे रही है उससे दुगुना वसूल रही है देश मे बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि जनविरोधी केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए महागठबंधन के कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं।
इस मौके पर युवराज सुधीर सिंह ,राजद के प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार यादव ,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुशवाहा , कोंध पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ,पूर्व मुखिया अजीत सिंह ,रामनारायण यादव, भोरहाँ पंचायत के मुखिया पति ललन महतो , बीरु बाबा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।