
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के धुरंधर कलाकार नीलकमल सिंह का नया गाना रिलीज हुआ है जो खूब वायरल हो रहा है। इस गाने का नाम है ‘बुर्ज खलीफा’
इस गाने में नीलकमल के साथ नीलम गिरी भी हैं जो अपने हुस्न के जलवे से फैंस को घायल कर रही हैं।
नीलम और नीलकमल की जोड़ी गाने में काफी जबरदस्त लगी है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। गाने को दुबई में फिल्माया गया है, जिसमें बुर्ज खलीफा को देखा जा सकता है।
नए गाने ‘बुर्ज खलीफा’ (BURJ KHALIFA) को अबतक 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं, जबकि गाना कुछ घंटों पहले ही रिलीज हुआ है। मगर रिलीज के साथ ही नीलकमल का जलवा दिखने लगा है।
इस भोजपुरी रोमांटि गाने को नीलकमल सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज़ दी है। बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा का है। गाने को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।